कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर जमकर नारेबाजी की
झालावाड़ स्कूल हादसे को लेकर कोटा में युवाओं ने प्रदर्शन किया। युवाओं ने सर्किट हाउस से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर जमकर नारेबाजी की।फिर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतको के परिजनों को

झालावाड़ स्कूल हादसे को लेकर कोटा में युवाओं ने प्रदर्शन किया।
युवा नेता मनीष मीणा ने कहा कि झालावाड़ के पिपलोद गांव की घटना ने पूरे देश को झकजोर कर रख दिया है। शिक्षा मंत्री और प्रशासन की नाकामियों के चलते मृतक बच्चे के परिजनों को उनके अंतिम संस्कार भी टायर जलाकर करना पड़ा है।
मृतक परिवार आदिवासी गरीब तबके से है। हमारी मांग है कि मृतको के परिवार को 1 करोड़ की तत्काल सहायता पहुंचाई जाए। वहीं घायलों को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाए। क्योंकि उदयपुर में धार्मिक हिंसा के दौरान सरकार ने प्रभावितों को एक करोड़ व सरकारी नौकरी की घोषणा की है। वहीं नैतिकता के आधार पर शिक्षा मंत्री तुरंत इस्तीफा दें। युवा नेता नरेश मीणा को जल्द से जल्द रिहा किया जाए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments