![]()
नगर पालिका के कर्मचारी और ठेकेदार रात के समय JCB मशीन और ट्रैक्टर लेकर किसान के खेत में जबरन रास्ता बनाने पहुंच गए।
डीग जिले के नगर स्थित प्रजापत कॉलोनी के पास एक किसान के खेत में नगर पालिका की मनमानी का मामला सामने आया है। नगर पालिका के कर्मचारी और ठेकेदार रात के समय JCB मशीन और ट्रैक्टर लेकर किसान के खेत में जबरन रास्ता बनाने पहुंच गए।
खेत के मालिक जग्गी, बज्जू और मुल्ला ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका को अपने खेत में रास्ता बनाने की कोई अनुमति नहीं दी थी। जब उन्हें इस कार्रवाई की जानकारी मिली, तो वे मौके पर पहुंचे और विरोध किया। विरोध देखते ही कर्मचारी और ठेकेदार अपनी मशीनें लेकर वहां से भाग गए।
घटना की सूचना मिलते ही पार्षद शिवा गाजिया और पार्षद अकरम मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका अधिकारी से फोन पर बात की। अधिकारी ने पहले दावा किया कि खेत मालिक ने अनुमति दी थी, लेकिन मौके पर मौजूद खेत मालिक ने इस बात से इनकार किया।
बाद में अधिकारी ने कहा कि एक कमरू नाम के व्यक्ति ने अस्थाई रास्ता निकालने की बात कही थी। अधिकारी ने मामले को यहीं समाप्त करने का आश्वासन दिया और कहा कि वे खेत मालिक से मिलकर इस विषय पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कर्मचारियों और ठेकेदार को भी ऐसी कार्रवाई न करने का निर्देश दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments