डूंगरपुर में पांडालों में महिलाएं और युवतियां डांडिया के साथ ही गरबा खेलते नजर आई।
शारदीय नवरात्रि को लेकर दैवीय मंदिरों में पूजा अर्चना ओर अनुष्ठान हो रहे हैं। वहीं, रात के समय गरबा पांडालों में देर रात तक गुजराती गरबा की धुनें सुनाई दे रहे रही हैं। युवा डांडिया के साथ ही गरबा खेल रहे हैं। वहीं, अगले दिनों में गरबा को लेकर जमकर डा

पांडालों में युवा डांडिया के साथ ही गरबा खेलते नजर आए।
शारदीय नवरात्र के अनुष्ठानों का बुधवार को तीसरा दिन है। मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना ओर अनुष्ठान के आयोजन हो रहे हैं। जिले के आशापुरा माता धाम, विजवामाता धाम, शीतला माता, चामुंडा माता के मंदिरों में पूजा अर्चना ओर अनुष्ठानों के साथ ही दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

पांडालों में महिलाएं और युवतियां डांडिया के साथ ही गरबा खेलते नजर आई।
वहीं, रात के समय गरबा पांडाल आकर्षक सजावट ओर रंग बिरंगी रोशनी से नहाए हुए नजर आ रहे हैं। गरबा पांडाल में रात होते भी गरबा की धूम शुरू हो जाती है। देर रात होते होते युवक ओर युवतियां गुजराती गरबा की धुनों पर गरबा खेलते नजर आ रहे हैं।
कहीं बैंड तो कहीं डीजे की धुनों पर गरबा खेला जा रहा है। गरबा उत्सव को लेकर युवाओं से लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह है। शहर के हाउसिंग बोर्ड, न्यू कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, मानक चौक, सोनिया चौक, भोईवाड़ा समेत कई मोहल्लों में गरबा की धूम मची है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments