☜ Click Here to Star Rating


अहमदाबाद प्लेन क्रैश में उदयपुर के वरदीचंद मेनारिया की भी मौत हो गई थी। अब उनके परिवार को ठगने की कोशिश की गई। ठगों ने विमान कंपनी बोइंग पर केस कर 8 से 10 करोड़ रुपए दिलाने का झांसा दिया। ठग गुजरात नंबर की गाड़ी लेकर उनके घर पहुंच गए।

.

शक होने पर बेटे दीपक मेनारिया ने वल्लभनगर पुलिस थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है।वरदीचंद मेनारिया (49) उदयपुर जिले के वल्लभनगर पुलिस थाना क्षेत्र के रूंडेड़ा के रहने वाले थे।

मृतक का पासपोर्ट और प्लेन टिकट कॉपी मांगी

रिपोर्ट के अनुसार- 17 जुलाई की रात भूपेंद्र नाम के व्यक्ति का कॉल आया था। उसने कहा- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में आपके पिता की मौत हुई थी। सेंट्रल गवर्नमेंट की तरफ से वेरिफिकेशन के लिए दिल्ली-मुंबई से उनके घर टीम आएगी। इसके लिए मृतक का पासपोर्ट और प्लेन टिकट कॉपी चाहिए।

कॉल करने वाले ने कहा- बोइंग पर केस करना है, उसमें आपको 8 से 10 करोड़ मिलेंगे। अगले ही दिन 18 जुलाई की शाम गुजरात नंबर की गाड़ी में एक महिला और पुरुष घर आ गए।

वरदीचंद जनवरी में माउंट आबू गए थे। ये तस्वीर नक्की झील की है। तस्वीर में वरदीचंद, उनकी पत्नी, वरदीचंद के दोस्त दिनेश और बच्चे।

वरदीचंद जनवरी में माउंट आबू गए थे। ये तस्वीर नक्की झील की है। तस्वीर में वरदीचंद, उनकी पत्नी, वरदीचंद के दोस्त दिनेश और बच्चे।

खाली स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवाने का दबाव बनाया

ठगों ने खुद को सुप्रीम कोर्ट से आना बताया और दबाव बना रहे थे। मृतक की पत्नी से बातचीत की। डाउट होने पर उन्होंने अपने बेटे दीपक को कॉल कर बताया। उन्होंने खाली स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवाने का दबाव बनाया और कागज मांगे। उन्होंने वॉइस कॉल और मैसेज पर धमकी भी दी। इस पर शक हुआ। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वल्लभनगर के थानाधिकारी दिनेश पाटीदार ने कहा- पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जो व्यक्ति उनके घर आए थे। उनके बारे में जानकारी जुटाई है। प्रारंभिक जानकारी में उनके वकील होने की बात सामने आई है। हमारी तरफ से मामले की पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है।

वरदीचंद लंदन में कुकिंग का काम करते थे

12 जून को अहमदाबाद प्लेन क्रैश हुआ। इसमें उदयपुर के वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा निवासी वरदीचंद मेनारिया की भी हादसे में जान चली गई है। तब वरदीचंद की पत्नी और उनका बेटा दीपक उन्हें अहमदाबाद छोड़ने गए थे। वरदीचंद एक महीने पहले ही लंदन से आए थे।वे लंदन में कुकिंग का काम करते थे।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें-

अहमदाबाद प्लेन क्रैश-राजस्थान के 12 लोगों की मौत:डॉक्टर दंपती और परिवार खत्म; घूमने जा रहे थे भाई-बहन, पति से मिलने जा रही थी नवविवाहिता

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे में राजस्थान के 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में प्रदेश के 7 परिवार के लोग शामिल है, इनमें 5 बांसवाड़ा, 5 उदयपुर, एक-एक बालोतरा और बीकानेर के रहने वाले थे। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading