☜ Click Here to Star Rating



मंगीसपुर में पिछले दो वर्षों से नाले पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

झालावाड़ जिले के सुनेल पंचायत समिति के गांव मंगीसपुर में पिछले दो वर्षों से नाले पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इनमें से एक नाला इतना टूट चुका है कि पानी सड़क पर फैल जाता है।

.

इससे पैदल चलने वालों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति गंभीर होती जा रही है, क्योंकि इन जर्जर और खुले नालों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। विशेष रूप से स्कूली बच्चे, वाहन ड्राइवर, पैदल चलने वाले ग्रामीण और बुजुर्ग इससे परेशान हैं। बरसात के मौसम में यह समस्या और भी विकराल हो जाती है।

ग्रामीणों ने कई बार इस मामले में शिकायतें की हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पवन, विनोद, मांगीलाल, इंदर, महावीर, घनश्याम, पुरिलाल, कपिल, देवीलाल, मुकेश और दीपक सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द मरम्मत कार्य शुरू किया जाए, ताकि गांव के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading