![]()
प्रतापगढ़ के खोरिया गांव में केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के निर्देशानुसार अफीम काश्तकारों के लिए आज शिविर आयोजित किया गया। जिला अफीम अधिकारी एच.एल. वर्मा के मार्गदर्शन में हुए इस शिविर में बड़ी संख्या में लाइसेंसधारी किसान शामिल हुए।
शिविर में किसानों ने अपने पुराने लंबित अफीम पट्टों की जांच करवाई। साथ ही अपने नामों में आवश्यक शुद्धिकरण भी करवाया। विभाग ने इन सभी बदलावों को अपने रिकॉर्ड में दर्ज किया। इस अवसर पर विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे। उन्होंने किसानों को अफीम संबंधी नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
जिला अफीम अधिकारी एच.एल. वर्मा ने किसानों से अपील की कि वे किसी भी दलाल या बिचौलिए के बहकावे में न आएं।
उन्होंने बताया कि यदि कोई किसान अफीम लाइसेंस का पात्र है, तो वह सीधे जिला अफीम अधिकारी, प्रतापगढ़ (प्रथम खण्ड) के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। भारत सरकार की अफीम नीति के अनुसार पात्र किसानों को नियमानुसार अफीम लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments