![]()
चूरू के लम्बोर छोटी गांव में एक युवक के जहरीला पदार्थ खाने पर चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चूरू के लम्बोर छोटी गांव में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे पहले राजगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भेजा गया। वर्तमान में युवक का आईसीयू में इलाज चल रहा है।
परिजनों के अनुसार संजय मेघवाल (35) ने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ ढाई लाख रुपए के लेनदेन का मामला दर्ज करवाया था। रकम वापस नहीं मिलने से वह मानसिक तनाव में थे। इसी तनाव में उन्होंने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।
जहर खाने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उसे राजगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के अनुसार संजय की स्थिति नाजुक है और उन्हें निरंतर निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments