![]()
जयपुर के करधनी थाना पुलिस ने दो शातिर और आदतन मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार दोनों बदमाशों के पास से पुलिस टीम ने 19 चोरी गए मोबाइल रिकवर किये हैं। पकड़े गए चोर कंस्ट्रक्शन साइड पर किसी भी बहाने से पहुंच जाते,वहां कुछ समय बिताते,इस दौरान
डीसीपी वैस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सरणा डूंगर रीको एरिया के आसपास रहने वाले लोगों के कमरों से एवं निर्माणाधीन बिल्डिगों में काम कर रहे मजदूरो के मोबाईल हेंडसेट चोरी होने की वारदाते जानकारी में आई थी। इस प्रकार की मोबाईल चोरी की वारदातों की रोकथाम के लिये पुलिस टीम को एक्शन के लिए कहा था। जिस पर एडिशनल डीसीपी वैस्ट आलोक सिंघल,एसीपी झोटवाड़ा सुरेन्द्र सिंह राणावत और सीआई करधनी सवाई सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
टीम के सदस्यों ने मोबाईल हैंडसेट चोरी की वारदातों की रोकथाम के लिये सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये। संदिग्धों के हुलिये के आधार पर तलाश की गई। टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए सरणा डूंगर रीको एरिया के आसपास हो रही मोबाईल चोरी की घटना में शामिल राहुल सिंह जादौन (22) पुत्र जयसिह निवासी डूमेंली झिरी पुलिस थाना प्रतापगढ़ जिला अलवर हाल मकान न. 01 प्रिया नगर 1 राणी संती काटा के पास सरना डुगर पुलिस थाना करधनी और रोहित शर्मा उर्फ काना (27)पुत्र कौशल शर्मा निवासी गांव धनीपुर मण्डी ऐदन नगर कोलोनी गली न. 2 पुलिस थाना महुआ खंडी जिला अलीगढ उत्तरप्रदेश हाल किरायेदार विजय सिंह राजपुत का मकान रोहिणी विहार कोलोनी बावडी खोरा बिसल पुलिस थाना करधनी को गिरफ्तार कर आरोपियों से 19 चोरी के मोबाइल रिकवर किये। दोनों बदमाश आदतन अपराधी हैं दोनों के खिलाफ पूर्व में भी इसी प्रकार के अपराध करना दर्ज हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments