राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई कृषि विभाग में सहायक कृषि अभियंता के 281 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस जारी है। आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 26 अगस्त रात 12 बजे तक है।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। लेकिन आयोग ने पिछली बार 1998 में भर्ती निकाली थी और तब से कोई विज्ञापन जारी नहीं हुआ। इसी वजह से अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन साल की अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
चयन लिखित परीक्षा से होगा। परीक्षा में MCQ टाइप के प्रश्न होंगे। यह ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से ली जा सकती है। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है। (अधिक जानकारी के लिए यहां करें क्लिक )

RPSC की इन 4 भर्तियों में आवेदन प्रोसेस जारी
- पशु चिकित्सा अधिकारी (वेटरनरी ऑफिसर) के 1100 पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रकिया चालू है। आवेदन की लास्ट डेट 3 सितंबर रात 12 बजे तक है। परीक्षा की प्रस्तावित तारीख 19 अप्रैल 2026 है। (अधिक जानकारी के लिए यहां करें क्लिक)
- उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर के 1015 पद के लिए आवेदन 10 अगस्त से शुरू कर दिए है। इसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 8 सितंबर तक है। एग्जाम की डेट 5 अप्रैल 2026 प्रस्तावित की है। (अधिक जानकारी के लिए यहां करें क्लिक)
- माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए निकाली गई स्कूल शिक्षा के प्राध्यापक-कोच के 3225 पद के लिए आवेदन की लास्ट डेट 12 सितंबर तक है। इसके लिए एग्जाम की डेट 31 मई से 16 जून 2026 प्रस्तावित की है। (अधिक जानकारी के लिए यहां करें क्लिक)
- माध्यमिक शिक्षा विभाग में सीनियर टीचर के 10 विषयों के लिए 6,500 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू हुई, जो 17 सितंबर तक चलेगी। परीक्षा जुलाई 2026 में प्रस्तावित है। (अधिक जानकारी के लिए यहां करें क्लिक)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments