![]()
डूंगरपुर| शहर के रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर पुलिस लाइन में बलवा परेड और भीड़ नियंत्रण का अभ्यास किया। अभ्यास में आपातकालीन हालात और कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति को दर्शाया। उग्र भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गो
पुलिस ने 8 लोगों की नकली गिरफ्तारी की। घायलों को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी अपनाई गई। आरआई भैयालाल आंजना के नेतृत्व में यह अभ्यास हुआ। एसपी मनीष कुमार ने कहा कि डूंगरपुर की भौगोलिक स्थिति अलग है। इसलिए पुलिस को हर स्थिति के लिए तैयार रहना जरूरी है। अभ्यास में प्राथमिक इलाज, महिला आत्म सुरक्षा, नाकाबंदी और घटनास्थल की सुरक्षा जैसे साप्ताहिक प्रशिक्षण भी शामिल किए गए। अभ्यास में असली जैसी स्थिति बनाई गई, ताकि जवानों को वास्तविक अनुभव मिल सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments