☜ Click Here to Star Rating



.

पिछले आठ दिनों से मानसून की बेरुखी ने लोगों को परेशान कर दिया है। शनिवार को उमस के कारण लोग परेशान होते रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री था, जो शनिवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री ही रहा। जिले के 22 बांधों में भी अभी 262.60 एमसीयूएम के मुकाबले अभी केवल 157.33 एमसीयूएम ही पानी आया है।

जिले में वर्ष 2022 में 9 अगस्त को दिन का पारा 33 डिग्री के पार हो गया था। उस वर्ष बारिश भी कम हुई थी। इसके बाद वर्ष 2023 और 2024 में अधिकतम पारा 29 डिग्री ही रहा था। पर बारिश औसत ही रही थी। इस बार भी बारिश औसत से काफी कम हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त के बाद संभाग में एक बार फिर से मानसून एक्टिव होगा। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पर दूसरे क्षेत्रों में अभी भी एक सप्ताह बारिश का इंतजार करना पड़ेगा। प्रदेश में अधिकतम तापमान गंगानगर में 38.7 डिग्री दर्ज किया है और सबसे कम 30.3 डिग्री प्रतापगढ़ में दर्ज किया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading