हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली
जालोर में मंगलवार को हर घर अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में भारत माता व राष्ट्र भक्ति गीतों के साथ शहर के विभिन्न मार्गा से होते हुए निकली। इस दौरान जिला प्रशासन के दौरान छात्र-छात्राओं व आमजन को हर घर तिरंगा लगाने व हर घर स्वच
रैली को जालोर के शाह पूजाजी गेनाजी स्टेडियम से सुबह करीब 10.30 बजे जालोर जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के गवांडे ने तिरंगा रैली को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। जिसके बाद जालोर शहर की करीब 40 स्कूलों के छात्र-छात्राओं व आमजन ने हाथ में झण्ड़ा लेकर निकले। भारत माता के जयकारों व राष्ट्र भक्ति गीतों के साथ जो शहर कॉलेज चौराहा, राजेन्द्र नगर, अस्पताल चौराहा से होते हुए शहर के नगर परिषद पहुंची।

कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
इससे पूर्व स्टेडियम में जिला प्रशासन के द्वारा छात्र-छात्राओं व आमजन को हर घर तिरंगा लगाने व हर घर स्वच्छता रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नन्द किशोर राजोरा, महिला बाल विकास के मुनेश मीणा, जब्बरसिंह देवड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी, गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, दिनेश महावर, महेश, अम्बालाल व्यास, सुरेश सुन्देशा, नरेन्द्र देवड़ा, दिपसिंह धनानी, परमवीर सिंह भाटी व डिम्पल सिंह समेत बड़ी संख्या में स्कूलों के छात्र-छात्राएं व शहरवासी मौजूद रहे।

शहर में निकली रैली व रैली में शामिल नर्सिग व स्कूल की छात्र-छात्राएं

स्टेडियम में मौजूद छात्र-छात्राएं

तिरंगे के साथ छात्र-छात्राएं
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments