![]()
कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने जिला परिषद के ईडीपी सभागार में हर घर तिरंगा अभियान की बैठक ली।
डूंगरपुर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने जिला परिषद के ईडीपी सभागार में हर घर तिरंगा अभियान की बैठक ली। बुधवार को होने वाली तिरंगा यात्रा और रैली की तैयारियों की समीक्षा की।
तिरंगा यात्रा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक चलेगी। यह लक्ष्मण मैदान से शुरू होकर शहीद पार्क तक जाएगी। दोपहर एक बजे कॉलेज ग्राउंड से तिरंगा वाहन रैली निकलेगी।
कलेक्टर ने कार्यक्रम की सफलता के लिए कई निर्देश दिए। हर विभाग से नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। यात्रा और रैली के दौरान पेयजल व्यवस्था, मेडिकल टीम और ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी तय की गई।
ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। इनमें रंगोली, तिरंगा कैनवास, सांस्कृतिक संध्या, तिरंगा सेल्फी, शपथ और सजावट शामिल हैं। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments