![]()
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए नैनवां में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
पंचायत समिति नैनवां के सभागार में शुक्रवार को रक्षाबंधन स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधे।
नैनवां प्रधान पदम नागर की पहल पर आयोजित इस अनूठे समारोह की उपस्थित जन समूह ने प्रशंसा की। रक्षा सूत्र बांधने पर छात्राओं का मुंह मीठा करवाया गया। पंचायत समिति की ओर से उन्हें उपहार भी भेंट किए गए।
कार्यक्रम में पंचायत समिति के विकास अधिकारी नरेंद्र झाला, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश बुनकर, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनिल गोयल उपस्थित थे। अतिरिक्त विकास अधिकारी बाबू खान व राजेंद्र कुमार जैन, संदर्भ व्यक्ति लक्ष्मण लाल माली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
समारोह में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी ने स्वच्छता की शपथ ली। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा निर्देशित तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली में सबसे आगे छात्राएं थीं। उनके पीछे जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी अपने हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। सभी राष्ट्रीयता से ओतप्रोत नारों का जयघोष कर रहे थे। कार्यक्रम के अंत में नैनवां प्रधान पदम नागर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments