☜ Click Here to Star Rating



उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, एएनएम, चिकित्सा संस्थानों और ग्राम पंचायतों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया।

चूरू में परिवार कल्याण और राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, एएनएम, चिकित्सा संस्थानों और ग्राम पंचायतों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया।

.

सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन में अग्रणी रहने वालों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य और जिला स्तर पर लक्ष्य पूरे करने वालों का सम्मान सभी के लिए प्रेरणादायक है।

गवर्नमेंट डीबी जनरल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी और आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता ने भी सम्मानित होने वालों को प्रोत्साहित किया।

एसीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी ने बताया कि राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए उप जिला अस्पताल सरदारशहर, सीएचसी जैतसीसर, पीएचसी कातर छोटी और ग्राम पंचायत भामासी, रणधीसर, मीखला, गुलपुरा, कांगड़, गुलेरिया, कल्याणसर को सम्मानित किया गया।

परिवार कल्याण में जिला स्तर पर बीसीएमओ राजगढ़ डॉ. मनोज झाझड़िया प्रथम स्थान पर रहे। इसके अलावा बीसीएमओ रतनगढ़ डॉ. मनीष तिवारी, बीसीएमओ सुजानगढ डॉ. भूपेन्द्र तथा बीपीएम धर्मपाल नेतराम और संजय कुमार को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एलएचवी सुषमा, सुनीता, वेद कौर, तारादेवी, निर्मला, ओमवती, डीईओ हनुमान शर्मा, ताराचंद सैनी और राजेश शर्मा सहित कुल 31 कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर चयनित संस्थानों में डीबी अस्पताल चूरू, सीएचसी साहवा, दूधवाखारा, कानूता, पीएचसी घंटेल, लालासर, जयसंगसर, फोगां, खंडवा, चांदगोठी, घणाऊ, अग्रसेन नगर, डाबला रोड चूरू, रामपुरा बेरी और तारानगर शामिल थे।

जिला क्वालिटी टीम के अनुज शर्मा, डॉ. भारतेन्द्र पाल, आशीष ढाका, शकील और कैलाश बालाण को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बजरंग हर्षवाल ने किया। इस दौरान मुकुल शर्मा, मोहित चौबे, हेमराज शर्मा, नरेंद्र और रणजीत लुगरिया का सराहनीय सहयोग रहा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading