![]()
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, झालावाड़ के छात्रों और स्टाफ ने ली तिरंगा फहराने की शपथ।
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, झालावाड़ में हर घर तिरंगा अभियान और संस्कृत दिवस का समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना और संस्कृत विभाग के संयुक्त देखरेख में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
पीजी कॉलेज परिसर में तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपने घरों और कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की शपथ ली।
संस्कृत दिवस समारोह की शुरुआत कक्ष संख्या 6 में छात्र मोनू शर्मा के मंगलाचरण से हुई। प्रिंसिपल प्रो. फूलसिंह गुर्जर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. अलका बागला ने संस्कृत भाषा की प्राचीनता और महत्व पर व्याख्यान दिया।
संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी फहीमुद्दीन, प्रियंका गर्ग, मुकेश कुमार मीणा तथा संस्कृत विभाग से प्रो. अशोक कंवर शेखावत और डॉ. ओम प्रकाश बैरवा सहित अन्य संकाय सदस्य और छात्र उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments