![]()
बूंदी पुलिस ने डाबी थाना क्षेत्र में धारदार हथियार के साथ युवक को गिरफ्तार किया।
बूंदी पुलिस ने डाबी थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की बाइक और धारदार हथियार बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के अनुसार, 11 अगस्त को नवल चौराहा सूतड़ा के पास नाकाबंदी के दौरान एक युवक हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक पर आया। पुलिस को देखकर वह पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजय मीणा (20) बताया। वह बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र के बल्लोप गांव का रहने वाला है। तलाशी में उसके पैंट की दाहिनी जेब से एक लोहे का धारदार चाकू मिला। मोटरसाइकिल (RJ08DS2267) के कागजात मांगने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
पुलिस ने मोटरसाइकिल को चोरी की आशंका में जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम में थानाधिकारी हेमराज, उप-निरीक्षक कैलाश सिंह और कॉन्स्टेबल मनराज व श्रवण शामिल थे। आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments