☜ Click Here to Star Rating


बारां में सांप के डसने से मां-बेटा और बेटी की मौत हो गई। तीनों एक ही बिस्तर पर सो रहे थे। मामला शाहाबाद के केलवाड़ा थाना इलाके के महोदरा गांव का है।

.

केलवाड़ा थाने के एसएचओ मान सिंह मीणा ने बताया कि महिला रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए अपने दोनों बच्चों के साथ शिवपुरी (एमपी) से पीहर आई हुई थी। बेटा प्रिंस (07) और बेटी नेहा (05) सोमवार रात को अपनी मां पिंकी (30) पत्नी ब्रजेश के साथ सोए हुए थे। सुबह करीब 5 बजे तीनों को जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी।

चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन एसएचओ मान सिंह मीणा ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर तीनों चिल्लाने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों मौके पर पहुंचे तो तीनों के मुंह से झांक निकल रहा था। पिंकी के पिता तीनों को लेकर केलवाड़ा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

तीनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों कमरे में पहुंचे तो उन्हें कॉमन करैत सांप दिखाई दिया।

तीनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों कमरे में पहुंचे तो उन्हें कॉमन करैत सांप दिखाई दिया।

खुशी का माहौल मातम में बदला पिंकी के पिता ने बताया कि बेटी और दोनों दोहते रक्षाबंधन पर आए हुए थे। जिसको लेकर घर में खुशी का माहौल था। सोमवार रात सभी लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। सुबह करीब 5 बजे चिल्लाने की आवाज सुनकर मैं कमरे में पहुंचा। तो तीनों के मुंह से झांक निकल रहा था। तीनों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे। कमरे में देखा तो कॉमन करैत सांप दिखाई दिया। लाठी से सांप को मार दिया। तब तक जहर के असर से तीनों की हालत बिगड़ गई।

महिला रक्षाबंधन का त्योहार बनाने के लिए दोनों बच्चों के साथ पीहर आई थी।

महिला रक्षाबंधन का त्योहार बनाने के लिए दोनों बच्चों के साथ पीहर आई थी।

इलाज में देरी से गई जान ग्रामीणों ने बताया कि घटना सुबह 5 बजे की है। घटना का पता लगने के बाद परिजन तीनों को सिरसौद स्थित एक स्थान पर ले गए थे। जहां झाड़ फूंक के चक्कर में इलाज में देरी हुई है। तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजन सुबह करीब 10 बजे तीनों को केलवाड़ा सीएचसी पर लेकर पहुंचे। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

रात को होता है एक्टिव स्नैक कैचर जसवंत ने बताया कि कॉमन करैत सांप दिन में शांत रहता है और रात को एक्टिव हो जाता है। शिकार की तलाश में निकल पड़ता है। यह सांप बेहद पतला, फुर्तीला और सुंदर दिखता है। इसका जहर कोबरा से भी 4 गुना घातक माना जाता है। इसलिए भारत में खतरनाक सांपों की श्रेणी में इसे पहले नंबर पर और कोबरा को दूसरे नंबर पर रखा गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading