![]()
शिवगंज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
सिरोही के शिवगंज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी और सिरोही-जालोर सांसद लुंबाराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत और तिरंगा यात्रा के मंडल संयोजक लक्ष्मण परिहार ने किया। यात्रा की शुरुआत क्रांति चौराहा स्थित शहीद भंवर सिंह स्मारक से हुई। यहां शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया।
यात्रा में भाजपा के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, वरिष्ठजन और पूर्व सैनिक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘हर घर तिरंगा’ के नारे लगाए। यात्रा का समापन गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
मंडल संयोजक लक्ष्मण परिहार ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और सेल्फी लेकर अपलोड करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में आर्य कन्या गुरुकुल, मॉडर्न डिफेंस स्कूल, पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, न्यू गोकुलवादी स्कूल और फ्लोरा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी भी शामिल हुए। सनातन धर्म महिला समिति की महिलाएं और शहर के अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी यात्रा में हिस्सा लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments