![]()
पाली में एक विवाहिता अपनी ढाई साल की बेटी के साथ गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंची और बताया कि ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने पत्थर भी बरसाए। महिला ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोपियों पर मामला दर्
एसपी को दी रिपोर्ट में महिला (30) ने बताया- मेरी शादी 22 जनवरी 2022 को रोहट निवासी डॉक्टर से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद पति और ससुराल वाले परेशान करने लगे। घर नहीं टूटे इसलिए सब कुछ सहन करती रही। 13 जनवरी 2023 को पीहर में बेटी को जन्म दिया लेकिन ससुराल पक्ष से कोई भी पीहर नहीं आया।
9 मार्च 2023 को मैं अपनी ढाई साल की बेटी को लेकर ससुराल रोहट गई। लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में नहीं घुसने दिया। इसके बाद रोहट थाना पुलिस से मदद मांगी। जिन्होंने मुझे ससुराल भेजा लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने घर का लाइट कनेक्शन कटवा दिया। खाने-पीने का सामान भी हटा दिया। फिर भी मैं अपनी बेटी के साथ घर पर रही।
इधर पति ने जोधपुर कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगा दी। जिसकी पेशी होने पर मैं 13 अगस्त 2025 को जोधपुर कोर्ट गई थी। वापस रोहट आई तो देखा कि मकान पर ताला लगा दिया गया है। ताला तोड़ने लगी तो छत पर बाल्टी में पत्थर लेकर खड़ी सास ने पत्थर फेंके और मारपीट की।
ससुराल वालों को बेटा चाहिए था
महिला ने आरोप लगाया- शादी के बाद मुझे बेटी हुई। इससे डॉक्टर पति और ससुराल वाले नाराज हो गए। उन्हें बेटा चाहिए था। मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया। कोर्ट में पेशी पर गई तो घर से उसका सामान निकालकर ताला लगा दिया और हमला किया।मैं अपने पति के साथ घर बसाना चाहती हूं। लेकिन पति और उसके घर वाले मुझे और बेटी को मार देना चाहते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments