☜ Click Here to Star Rating


कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने गुरुवार को ग्रामीण कार्य निर्देशिका का विमोचन किया।

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने गुरुवार को ग्रामीण कार्य निर्देशिका का विमोचन किया। यह निर्देशिका करीब 15 साल बाद जारी की गई है। कार्यक्रम में एसीएस श्रेया गुहा भी मौजूद रहीं। मंत्री ने बताया कि नरेगा के लिए नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम पोर्टल ला

.

डॉ. मीणा ने कहा कि कांग्रेस राज में नरेगा में बड़े पैमाने पर गड़बडिय़ां हुईं।

डॉ. मीणा ने कहा कि कांग्रेस राज में नरेगा में बड़े पैमाने पर गड़बडिय़ां हुईं।

डॉ. मीणा ने कहा- कांग्रेस राज में नरेगा में बड़े पैमाने पर गड़बडिय़ां हुईं। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि करौली जिले की मंडरायल पंचायत समिति में एक ग्राम पंचायत को 26 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए, पर सिर्फ 2 करोड़ खर्च हुए। इस तरह की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए विभाग के बीडीओ, जेईएन, सचिव और सरपंच पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। पारदर्शिता के लिए ई-वर्क पोर्टल 2.0 शुरू किया गया है।

मंत्री ने बताया कि 29 मई से नकली खाद-बीज के खिलाफ चलाए गए अभियान में 56 एफआईआर दर्ज की गईं, 22 कंपनियों के लाइसेंस निरस्त और 41 के लाइसेंस निलंबित किए गए। 9500 मीट्रिक टन खाद जब्त की गई। पेस्टिसाइड की बड़ी फर्म इंडो फिल को सीज किया गया। बॉयोडीजल के नाम पर हाइड्रोकार्बन का अवैध उपयोग करने और वेट चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए 4 पेट्रोल पंप सीज किए गए और जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज की गई। 11 अधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया।

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने गुरुवार को ग्रामीण कार्य निर्देशिका का विमोचन किया।

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने गुरुवार को ग्रामीण कार्य निर्देशिका का विमोचन किया।

उन्होंने बताया- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि किसान टोल फ्री सेंटर बनाए जाएंगे, विकसित कृषि अभियान चलाया जाएगा और कृषि पर चिंतन शिविर लगाया जाएगा। इसमें 550 वैज्ञानिक 3000 किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीक सिखाएंगे। 981 उपकरणों की वैज्ञानिक जांच चल रही है और 16% बुआई क्षेत्र बढ़ने का अनुमान है, जिससे डिमांड और सप्लाई में बढ़ोतरी होगी। छात्रसंघ चुनाव पर अशोक गहलोत के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. मीणा ने कहा- लोकतंत्र में लाठियां नहीं बरसाई जानी चाहिए, लेकिन गहलोत जी जब मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने मुझ पर लाठियां बरसाई थीं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading