![]()
आरबीएम अस्पताल में ट्रारकोबेजारे नामक दुर्लभ बीमारी का सफल ऑपरेशन किया गया है, जिसमें मरीज के पेट से बालों का गुच्छा निकाला गया है। आरबीएम अस्पताल की ओपीडी में भगोरी कनावर भरतपुर निवासी 19 वर्षीया आरती आई। उसके पेट दर्द, उल्टी एवं खाने में परेशान थी।
हालांकि उसके भाई मनीष का कहना है कि हमने उसे कभी बाल खाते हुए नहीं देखा, पता नहीं कब बाल खाती थी। उसकी शादी भी 19 अप्रैल को ही हुई है। उसको 15 दिन पहले भर्ती किया गया। उसके बाद मंगलवार को ऑपरेशन किया गया। डॉ. भदौरिया ने बताया कि उनके नेतृत्व में डॉ. राहुल सिनसिनवार, डॉ. अमरजीत, डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. रोहिताश सिंह की टीम ने सर्जरी की। उन्होंने बताया कि पेट से करीब 20 सीएम लम्बा बालों का गुच्छा निकाला गया। सर्जरी के बाद मरीज को सर्जिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है एवं तेजी से ठीक हो रही है।
सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. नगेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि सर्जरी चुनौतीपूर्ण थी, क्योंकि ये एक दुर्लभ बीमारी है। हमने सफल ऑपरेशन किया है। मरीज अब खतरे से पूर्ण रूप से बाहर है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments