प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत वर्तमान निष्क्रिय खातों का पुनः सत्यापन करने एवं नए खाते खोलने के लिए शुक्रवार को बनियाना, गोठड़ा एवं कालाखोह ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के जिला समन्वयक एवं एडी
साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के अंतर्गत अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। जिनका क्रियान्वयन जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस क्रम में शुक्रवार को बनियाना, गोठड़ा एवं कालाखोह ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में बैंक ऑफ बड़ौदा एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कार्मिक एवं बैंक बीसी उपस्थित रहेंगे। आमजन अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments