☜ Click Here to Star Rating


मौसम विभाग के अनुसार चौमूं में 201 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं।

चौमूं उपखंड क्षेत्र में पिछले दो दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार इलाके में 201 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं।

.

पहाड़ियों पर खूबसूरत नजारा देखने को मिला।

पहाड़ियों पर खूबसूरत नजारा देखने को मिला।

सामोद वीर हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर बारिश के बीच मनमोहक दृश्य दिखा। घने बादलों और बारिश के बीच पहाड़ी इलाका कुल्लू-मनाली की याद दिला रहा था। बादल पहाड़ को छूते हुए दिख रहे थे। इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

किसानों को बारिश से राहत मिली है, क्योंकि खेतों को पर्याप्त पानी मिला है।

किसानों को बारिश से राहत मिली है, क्योंकि खेतों को पर्याप्त पानी मिला है।

चौमूं के चीथवाड़ी गांव में बांडी नदी में पांच फीट ऊंची जल की चादर बह रही है। रेलवे अंडरपास में पानी भरने से यातायात बाधित हुआ है। रैगरों के मोहल्ले में एक पुराना कुआं धंस गया है। पाच्यांवाली ढाणी, खादी बाग, नांगलकला और सीतारामपुरा में भी अंडरपास जलमग्न हैं।

रेलवे अंडरपास में पानी भरने से यातायात बाधित हुआ है।

रेलवे अंडरपास में पानी भरने से यातायात बाधित हुआ है।

चीथवाड़ी, मोरीजा, अनंतपुरा, कुशलपुरा, फतेहपुरा, विजयसिंहपुरा, समरपुरा और सुल्तानपुरा में खेतों में पानी भर गया है। कई गांवों में सड़कें टूटने से ग्रामीणों का आपसी संपर्क टूट गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई वर्षों बाद इतनी भारी बारिश हुई है। हालांकि किसानों को इससे राहत मिली है, क्योंकि खेतों को पर्याप्त पानी मिला है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading