![]()
श्रीकृष्ण शास्त्री राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय महाराजपुरा तलावगांव में गुरुवार को वृक्ष कथा वाचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण गतिविधि प्रांत संयोजक अशोक कुमार शर्मा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.
कार्यक्रम में अशोक कुमार शर्मा ने अपनी विशिष्ट गायन शैली में वृक्ष कथा का वाचन करते हुए छात्रों एवं ग्रामीणों को ग्रह-नक्षत्रों के अनुरूप वृक्षों के महत्व से अवगत कराया। वृक्षों के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण की भावना को जागृत करने वाला यह कार्यक्रम भावनात्मक एवं प्रेरणादायक रहा। इस अवसर पर प्राचार्य हजारी लाल बैरवा के सेवानिवृत्ति समारोह का भी आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के लिए शांत एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत लगाए गए पौधों के सकारात्मक परिणाम मिले। इस बार पुनः 101 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है।
प्राचार्य बैरवा ने महाविद्यालय प्रशासन द्वारा पौधों की नियमित देखरेख की जिम्मेदारी लेने की सराहना की और इसे पर्यावरण जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। प्राचार्य हजारीलाल बैरवा की सेवा यात्रा भी इस अवसर पर विशेष चर्चा का विषय रही। इस दौरान कार्यक्रम में गेंदालाल, राजस्थान क्षेत्र सहकारी मंत्री, कमल कुमार क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विमल कुमार प्रांतीय संगठन मंत्री, कैलाश चंद्र प्रांत व्यवस्थापक, रामावतार बैरवा चाकसू विधायक, सत्यनारायण शर्मा पूर्व प्रोफेसर, हरकेश मटलाना जिला मंत्री भाजपा, जगदीश प्रसाद शर्मा नवीन प्राचार्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रधानाचार्य कमलेश कुमार माली ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments