![]()
लाठी कस्बे में बिगड़ी सफाई व्यवस्था के कारण पूर्व सरपंच स्मृति स्थल, किला परिसर व मुख्य चौराहे के आसपास कचरे व गंदगी के ढेर लगे हैं। जिसके कारण आमजन को परेशानी हो रही है। जबकि जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार सरकार के निर्देशानुसार देशभर में स्वच्छ भारत अभियान चलाकर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। जबकि गांव में ग्राम पंचायत की ओर से सफाई व्यवस्था को सुधारने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गांव के किला परिसर व पूर्व सरपंच अमृतलाल चांडक स्मृति स्थल परिसर मुख्य चौराहे के आसपास जगह-जगह कचरे व गंदगी के ढेर लगे हैं। जिसके कारण आमजन का यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। साथ ही गंदगी के कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। जिससे दुकानदारों के साथ ही राहगीरों एवं आसपास निवास कर रहे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments