![]()
नेशनल हाइवे 68 पर लापरवाहीपूर्वक शराब के नशे में धुत्त ट्रक चालक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक को नहीं रोका। पुलिस ने ट्रक के आगे गाड़ियां खड़ी कर बड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को रुकवाया। ट्रक चालक और उसके साथ दो अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार क
नेशनल हाईवे 68 बोर चारणान टोल से पहले नशे में ट्रक चालक ट्रक को लहराते हुए आ रहा था। तभी लोगों ने टोल पर ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक चालक लोगों से बहस कर ट्रक को वहां से भगा ले आया। हाइवे इंटरसेप्टर ने भी ट्रक को रोकने का इशारा दिया लेकिन ट्रक चालक बिना रोके ट्रक ले गया।
सूचना मिलने पर डीएसटी, सदर और रीको थाने की पुलिस ने कुशल वाटिका के पास से निकलने वाले बायपास से पहले सड़क पर बोलेरो कैंपर खड़ी की तो ट्रक ड्राइवर ने रॉन्ग साइड से गाडी दौड़ाने लगा। जिस पर पुलिस ने ट्रक का पीछा कर उसे काफी मशक्कत के बाद रुकवाया। पुलिस ने ट्रक चालक गिरधारीलाल और उसके साथ अन्य दो व्यक्ति हीराराम और शंकराराम निवासी आदर्श लुखू धोरीमन्ना को भी हिरासत में लिया है। तीनों ही शराब के नशे में धुत थे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments