![]()
जसोल के श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान में आसोज शुक्ल पक्ष त्रयोदशी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। प्रातःकालीन मंगला आरती के साथ ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
भक्तों ने श्रद्धापूर्वक श्री राणीसा भटियाणी, श्री बायोसा, श्री सवाईसिंह जी, श्री लाल बन्ना सा, श्री खेतलाजी और श्री काला-गौरा भैरूजी के दर्शन किए। नवविवाहित जोड़ों ने भी परंपरा अनुसार छेड़ाबंदी बांधकर दर्शन लाभ लिया और दांपत्य जीवन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
त्रयोदशी की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय भजन गायकों प्रस्तुतियां दी।
त्रयोदशी की संध्याकालीन आरती का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिससे देश-विदेश के भक्तों ने घर बैठे माता के दर्शन किए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments