☜ Click Here to Star Rating



11 अक्टूबर काे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में प्रसिद्ध सितार वादक उस्ताद शुजात हुसैन खां मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

स्पिक मैके और पर्यटन विभाग की संयुक्त पहल म्यूजिक इन द पार्क की मासिक श्रृंखला अनहद अब अपनी दूसरी प्रस्तुति के साथ संगीत प्रेमियों को रसविभोर करने जा रही है। आगामी 11 अक्टूबर, शनिवार शाम 7 बजे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में इमदादखानी घराने के प्

.

आयोजक अनु चंडोक और हिमानी खींची ने बताया कि इस विशेष प्रस्तुति की खासियत यह होगी कि उस्ताद शुजात के सितार को इस बार दो तबला वादकों और एक ढोलक वादक की अनूठी संगत का साथ मिलेगा। तबले पर उस्ताद जुहेद अहमद खां और शरीफ मुस्तफा होंगे, जबकि ढोलक पर प्रतीक कुमार अपनी लयकारी से कार्यक्रम में रंग भरेंगे।

श्रृंखला अनहद का उद्देश्य शास्त्रीय संगीत की परंपराओं और उनकी विविधताओं को व्यापक स्तर पर श्रोताओं तक पहु्ंचाना है। इसकी पहली कड़ी में पद्मभूषण बेग़म परवीन सुल्ताना की गायकी ने श्रोताओं को सुरमयी आनंद से सराबोर किया था। अब दूसरी कड़ी में सितार की मधुर तानें श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाली हैं।

इमदादखानी घराने के प्रतिनिधि उस्ताद शुजात हुसैन खां भारतीय शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी ख्याति अर्जित कर चुके हैं। उनकी प्रस्तुतियों में आलाप, गत और तानों की गहराई के साथ सहज रचनात्मकता की झलक मिलती है। उन्होंने भारत ही नहीं, यूरोप और अमेरिका में भी भारतीय सितार को नई पहचान दिलाई है। आयोजकों ने बताया कि अनहद श्रृंखला हर माह के दूसरे शनिवार को आयोजित की जाएगी और इसमें प्रवेश निशुल्क रहेगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading