☜ Click Here to Star Rating


कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र की बापू कॉलोनी में 3 अक्टूबर की रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से करीब 15 से 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और डेढ़ लाख रुपए नकद ले गए। मकान मालिक बसंती द

.

सीसीटीवी में भागते हुए नजर आते तीन चोर

सीसीटीवी में भागते हुए नजर आते तीन चोर

रेलवे कॉलोनी थाना प्रभारी सीआई रामस्वरूप मीणा ने बताया कि रंगपुरा फ्लाईओवर के पास स्थित बापू कॉलोनी में बसंती देवी के मकान में 3 अक्टूबर की रात दो से तीन अज्ञात चोर ताला तोड़ के अंदर घुसे उन्होंने अलमारी और दरवाजों के ताले तोड़कर कीमती जेवर और नकदी चोरी कर ली। पुलिस के अनुसार, जब पास में रहने वाला पड़ोसी किसी काम से बाहर निकला तो चोरों ने आहट सुन ली और मौके से भाग निकले। पड़ोसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद करीब रात एक बजे पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चोर रेलवे लाइन पार कर फरार हो चुके थे।

सोने और चांदी के जेवर का खाली बक्सा दिखाती महिला

सोने और चांदी के जेवर का खाली बक्सा दिखाती महिला

घटना के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए हैं। एक कैमरे में कुछ संदिग्ध व्यक्ति नजर आए हैं, हालांकि रात के अंधेरे के कारण उनके चेहरे साफ नहीं दिखे। पुलिस का कहना है कि फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरों को मकान के सूना होने की पहले से जानकारी थी और वारदात को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया।

मकान के मेंन गेट का चोरो ने ताला तोड़ा

मकान के मेंन गेट का चोरो ने ताला तोड़ा



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading