![]()
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया।
बालोतरा जिले की गिड़ा पुलिस ने ऑपरेशन अश्ववेग के तहत बाइक चोरी का खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर एक बाइक को बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार चुरू जिले के पुलिस थाना हमीरवास (जनाऊ खारी) गांव निवासी संजय कुमार पुत्र बनवारीलाल ने 20 जुलाई को गिड़ा थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया मैं टीचर द पर हायर सेंकेंडरी स्कूल सवाऊ मूलराज गिड़ा में कार्यरत हूं। बाइक अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश शुरू की गई।
एसपी रमेश ने बताया- चोरी का खुलासा करने के लिए ऑपरेशन अश्ववेग चलाया जा रहा है। एएसपी गोपालसिंह भाटी, बायतु डीएसपी शिवनारायण चौधरी के सुपरविजन में गिड़ा थानाधिकारी विशाल कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई।
टीम ने घटना स्थल से सबूत जुटाए वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। आरोपियों ने केसुम्बला व आसपास के ग्रामीण इलाके में तलाश शुरू की गई। इस दौरान संदिग्ध देवाराम पुत्र भुराराम निवासी रामदेरिया सवाऊ मुलराम गिड़ा बालोतरा को डिटेन किया गया। उससे पूछताछ की गई तो उसने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर टीम ने चुराई बाइक को जब्त कर लिया गया। आरोपी को से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल चैनाराम, कांस्टेबल श्यामलाल, प्रेमदान और वालाराम शामिल रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments