![]()
बांसवाड़ा जिले में आज मेंटेनेंस के चलते चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। शहर में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 220 केवी जीएसएस से जुड़े इलाकों में शटडाउन लिया जाएगा।
.
220 केवी जीएसएस अधिशाषी अभियंता धीरजमल दायमा ने बताया कि माही डैम, तलवाडा, मोरडी, कुशलबाग, सिनटैक्स, बदरेल, ठिकरिया और बागीदोरा फीडर में लाइट नहीं आएगी।
इसके साथ ही 132 केवी पालोदा, 132 केवी बागीदोरा, 132 केवी कुशलगढ़, 132 केवी चोरडी, 132 केवी घाटोल से निकलने वाले 33 केवी के सभी फीडर में भी बिजली कटौती रहेगी। इसके अलावा 132 केवी माही सीमेंट, 132 केवी आरएसडब्लूएम की बिजली सप्लाई भी बंद रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments