जोधपुर के बासनी स्थित एक सेंटर पर कड़ी सुरक्षा जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
जोधपुर में आज पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा चल रही है। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसके आधे घंटे पहले 9:30 बजे एंट्री बंद कर दी। दूसरे दिन रविवार को 43 केंद्रों पर दो पारियों में यह परीक्षा होगी। जिसमें पहली-पहली सुबह 10:00 से दोपह
जोधपुर के बासनी स्थित सांगरिया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सेंटर पर भी परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस का पर्याप्त जाब्ता तैनात रहा। पुलिस की टीमों ने कड़ी सुरक्षा जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया।

आज जोधपुर के 43 केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
बता दें कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 10000 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा हो रही है।। प्रथम दिन शनिवार को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 हुई थी जिसमें 23 केंद्रों पर लिखित परीक्षा ली गई थी। पहले दिन 9 हजार 547 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 6570 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments