दौसा के सरकारी स्कूल में फूड प्वाइजनिंग मामले में स्कूल टीचर को निलंबित किया गया है।
दौसा के नांगल राजावतान क्षेत्र की गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल चूड़ियावास में फूड पॉइजनिंग से 50 से ज्यादा बच्चों के बीमार होने के मामले में शिक्षा विभाग ने एक्शन लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अशोक कुमार शर्मा ने आदेश जारी करते हुए स्कूल
वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूल में फूड पॉइजनिंग से बीमार कई बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिन्हें देर रात्रि को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. आरके मीणा ने बताया- 49 बच्चे इलाज के लिए इमरजेंसी यूनिट में पहुंचे थे। इलाज के बाद अधिकांश बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया था, जबकि अन्य की हालत खतरे से बाहर है। ऐसे में अन्य बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। मामले को लेकर अस्पताल में गहमागहमी बनी रही।

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चों के हालचाल जाने थे
बता दें कि शनिवार को बच्चों ने स्कूल पोषाहार में आलू की सब्जी व चपाती खाई थी। जिसके बाद करीब 50 से ज्यादा बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई। जिन्हें नांगल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद 19 बच्चों को जिला अस्पताल भेजा गया था।
सैंपल जांच के लिए भिजवाए
वहीं बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल टीम ने स्कूल पहुंचकर पोषाहार के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए हैं। सीएमएचओ डॉ. सीताराम मीणा ने बताया कि फूड पॉइजनिंग के कारणों का पता लगाने के लिए सैंपल जांच के लिए भिजवाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
मंत्री-अधिकारी पहुंचे थे अस्पताल
सरकारी स्कूल में एक साथ दर्जनों बच्चों के बीमार होने का मामला सुर्खियों में आने के बाद कृषि मंत्री डॉ. किरोडीलाल मीणा, मिड-डे मील कमिश्नर विश्व मोहन शर्मा, कलेक्टर देवेंद्र कुमार, जिला परिषद सीईओ नरेंद्र मीणा, सीडीईओ इंद्रा गुप्ता और डीईओ अशोक शर्मा समेत कई अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंच कर बच्चों के हाल-चाल जाने थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments