![]()
राजस्थान विधानसभा में कैमरा जासूसी विवाद अब और गहराता जा रहा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आरोपों पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पलटवार किया। उन्होंने राहुल गांधी और गोविंद सिंह डोटासरा को अश्लील करार देते हुए कहा कि राहुल गांधी म
दिलावर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर महिलाओं की निजता भंग करने के बुनियाद आरोप लगाए हैं। चरित्रहीन व्यक्ति ही इस तरह की बात कर सकता है। कैमरे तो लोकसभा में भी लगे हुए हैं। विधानसभा की हां पक्ष और ना पक्ष लॉबी में भी लगे हुए हैं। यहां तक की कांग्रेस के कार्यालय में भी लगे हुए हैं। तो क्या गोविंद सिंह डोटासरा ने वहां यह कैमरे महिला विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ अश्लील हरकत करने के लिए लगवाए हुए हैं।
कोई महिला बाथरूम जाती है, या कपड़े चेंज करती है। क्या उन्होंने यह सब उन्हें देखने के लिए कैमरे लगवाए हैं। यह वह लोग हैं। राजस्थान में भंवरी कांड, अजमेर अश्लील कांड करने वाले लोग कांग्रेसी ही तो थे। कांग्रेसी सभी इस गैंग के हैं, वह खुद उस गैंग के सरगना है। चरित्रहीन गैंग के सरगना का नाम गोविंद सिंह डोटासरा है। इसलिए उनके मन में इस तरह की बात आई है।
दिलावर ने कहा कि यह लोग तो हलाला के भी पक्षधर हैं। मुस्लिम महिला और पुरुष में अगर किसी तरह की अनबन हो जाती है। उसके बाद अगर मुस्लिम पुरुष तीन बार तलाक बोल तलाक ले लेता था। इन सब के बावजूद अगर महिला और पुरुष के बीच समझौता होता है। तो महिला को पवित्र होने के लिए कई पुरुषों के पास रात बितानी पड़ती है। चरित्रहीनता करना महिला के साथ जाती करने को यह लोग पवित्रता मानते हैं। कांग्रेस के लोग इस सोच के हैं।
राहुल गांधी को तो आप अच्छी तरह जानते ही हैं। वह किस तरह मीटिंग और पब्लिक रैली में व्यवहार करते हैं। महिलाओं के साथ हाथों में हाथ कंधे पर हाथ डालकर घूमते हैं। उन्हें महिलाओं के साथ चुंबन करते हुए भी आप देख सकते हैं। यह तो पूरी गैंग ही अश्लील लोगों की है। इनके बारे में तो कुछ कहने से भी परहेज करना चाहिए।
दिलावर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की छवि बेदाग है। कांग्रेसी नेता उनको लेकर अनर्गल और झूठी बयान बाजी कर सकते हैं। लेकिन उनकी छवि पर कोई दाग नहीं लगा सकते हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के श्रेष्ठतम लोगों में से एक हैं। उनका चरित्र भी श्रेष्ठतम लोगों जैसा ही है। उनके बारे में इस तरह की बात सोचना भी बेवकूफी के बराबर है।
मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने तो राम मंदिर को लेकर भी विरोध किया था। तब क्या हम मंदिर नहीं बनाते इन लोगों ने तो धारा 370 को हटाने का भी विरोध किया था इसके बावजूद हमने धारा 370 को हटाया है। इसी तरह राजस्थान विधानसभा में भी कैमरे लगे रहेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments