चित्तौड़गढ़ शहर में एक हादसा हुआ है। जिले के ओछड़ी टोल नाके के पास चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे से पहले एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। यह एंबुलेंस चित्तौड़गढ़ से मध्य प्रदेश के झांतला गांव जा रही थी, जहां धाकड़ समाज द्वारा एक र
टक्कर से डोर हुआ लॉक, धीरज ने दिखाई हिम्मत
हादसे के समय एंबुलेंस में ‘टीम जीवनदाता’ के सदस्य धीरज धाकड़ भी मौजूद थे। वह ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठे थे। टक्कर लगने के तुरंत बाद उन्होंने देखा कि गाड़ी का गेट लॉक हो गया है और पीछे का दरवाजा भी बंद है। खुद घायल होने के बावजूद धीरज धाकड़ सबसे पहले ड्राइवर को बाहर निकालने में जुट गए। इसके बाद उन्होंने पीछे का दरवाजा खोलकर एंबुलेंस में सवार सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
धीरज ने देखा कि एंबुलेंस से ऑयल लीक हो रहा है, इसलिए उन्होंने तुरंत सबको थोड़ी दूर ले गए। थोड़ी देर बाद एंबुलेंस में आग लग गई। गनीमत रही कि उस समय बारिश हो रही थी, जिससे आग ज्यादा नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया।

घायलों को हॉस्पिटल में किया एडमिट।
मदद के लिए लगाई गुहार, फिर भी नहीं रुकीं गाड़ियां
हादसे के बाद घायलों ने सड़क पर गुजर रही गाड़ियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। फिर कुछ ऑटो चालकों ने इंसानियत दिखाई और घायल लोगों को एक-एक करके चित्तौड़गढ़ जिला हॉस्पिटल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से सभी की जान बच गई।
ये लोग थे एंबुलेंस में सवार
हादसे के समय एंबुलेंस में डॉक्टर रोहित धाकड़, जीवनदाता टीम से धीरज धाकड़, ब्लड बैंक के इंचार्ज सोहनलाल नायक, मोईन खान, महेश गढ़वाल, राकेश गढ़वाल, भानु मंगल, दीपक, सीमा और उसकी बेटी कोमल मौजूद थे। सभी को चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इसमें से डॉक्टर रोहित धाकड़, भानु मंगल और राकेश गढ़वाल को ICU में भर्ती करवाया लेकिन सभी सुरक्षित है।
वहीं, हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रेलर की तलाश कर रही है। मौके पर सदर थाना पुलिस पहुंची और ट्रेलर, एंबुलेंस को क्रेन की सहायता से हटाया और ट्रैफिक को सुचारू किया। पुलिस ने घायलों के बयान भी पंजीबद्ध किए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments