![]()
चौमूं के NH 52 जैतपुरा इलाके में शनिवार देर रात एक पिकअप गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई।
चौमूं के NH 52 जैतपुरा इलाके में शनिवार देर रात एक पिकअप गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। पिकअप में लदा प्लाईवुड का सामान हाईवे पर बिखर गया। इस हादसे में पिकअप ड्राइवर शैतान गुर्जर (37) निवासी खैरवाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया।
तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल चालक को पिकअप से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
टोल पेट्रोलिंग कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से पिकअप को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। टोल कर्मी गणेश लोछब ने बताया कि पिकअप चौमूं से जयपुर की ओर जा रही थी, तभी जैतपुरा में हादसा हो गया।
ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को निजी वाहन से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं। उनका आरोप है कि गति नियंत्रण और संकेतक बोर्ड नहीं लगाने के कारण हादसे हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि टांटियावास टोल प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। वे सिर्फ टोल वसूली पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जबकि सुविधाओं के नाम पर सब कुछ अधूरा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments