अलवर शहर में कटी घाटी पर सशस्त्र बल सेना के साथ पौधरोपण किया गया। कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा व अलवर कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बीजेपी के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह को मुकेश कुमार के गाने की चार लाइन गाते हुए जवाब दिया। कहा कि सजन रे झू
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि रणथम्भौर व अलवर में क्रिटिकल टाइगर हेबिटेट एरिया है। यहां दोनों जगह ESZ पूरा नहीं हो पा रहा। यहां इकॉनोमिक सेंसेटिव जोन बनना जरूरी है। इसकी कार्यवाही भी सर्वोच्च न्यायालय ने शुरू की थी। इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय ने कमेटी बनाई । कोर्ट के अनुसार ही वाइल्ड लाइफ के एक्सपर्ट यहां आए। उसके बाद कोर्ट की कमेटी ने आकर काम किया है। हम चाहते हैं कि अलवर व रणथम्भौर में सीटीएच होने के बाद ईएसजेड का डिमार्केशन हो सकेगा।
केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि सरिस्का के आसपास हमारे गुर्जर, मीणा, सैनी व ब्राह्मण समाज के गांव हैं। ये राहुल गांधी कहते हैं कि इनको ओबीसी समझ नहीं आता है। लेकिन ये कांग्रेसी तो काम इनके खिलाफ करते हैं। कांग्रेसियों काे कहना चाहता हूं कि जो मंच से कह रहे हैं इसको एफिडेविड में फाइल करो। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

एनसीसी, सशस्त्र बल, स्वयंसेवी संगठन सहित आमजन ने पौधरोपण किया।
मुझे पुराना मुकेश का गाना याद आता है ,,,, सजन रे झूठ मत बोलो, खुदा के पास जाना है,,,ना हाथी है ना घोड़ा है वहां पैदल ही जाना है,,,कम से कम जनता में तो झूठ मत बोलो।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments