![]()
रपटे से बड़े नाले में बही ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रेन की मदद से निकलते लोग ।
पीपलू उपखंड क्षेत्र के गोवर्धनपुरा- चौगाई सड़क मार्ग स्थित बड़े नाले की रपट पर पानी के तेज बहाव में ट्रेक्टर-ट्रॉली बह गई। ड्राइवर भी काफी दूर तक बह गया था, गनीमत यह रही कि ड्राइवर बाल बाल बच गया।
ट्रैक्टर में भरी थी टाइल्स
जानकारी के अनुसार, चौगाई निवासी कमलेश चौधरी अपने ट्रैक्टर ट्राली में ग्राम लावा से टाइल्स भरकर जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब दस बजे रपट पर तेज गति से बरसाती पानी बह रहा था। पानी के तेज बहाव में ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर बरसाती पानी में पलटकर बह गई। इस दौरान चालक कमलेश चौधरी ट्रैक्टर से कूद कर पानी की तेज बहाव में करीब 20-25 फीट बहते हुए संभलकर बाहर निकलकर बाल-बाल बच गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
मना करने के बावजूद निकल रहे हैं लोग
ग्राम पंचायत चौगाई व झिराना थाना पुलिस ने सोमवार को सड़क मार्ग पर आए पानी के तेज बहाव को लेकर अलर्ट जारी किया था। इसके बावजूद लोग जान जोखिम डालकर इस रपट को पार कर रहे है। यह ड्राइवर भी इसी तरह बहा था, वह तो गनीमत रही कि वह तैरना जानता था, इसलिए जैसे तैसे निकल कर बाहर आ गया। बाद में लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रेन की मदद से बाहर निकल गया है।
इनपुट: रामकल्याण सैनी, पीपलू।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments