☜ Click Here to Star Rating


आईएचएचए की 24वीं एनुअल जनरल मीटिंग और 12वां एनुअल कन्वेंशन इस वर्ष जयपुर स्थित कासल कानोता में 6 से 7 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है।

इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए) ने भारत सरकार के पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को एक ज्ञापन सौंपकर विदेशी पर्यटकों के लिए जीएसटी हटाने की मांग की है। इस कदम से इनबाउंड टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, जिससे भारत को दक्षिण-पूर्व एशिया और इजराइल

.

इससे अमेरिकी टैरिफ के मौजूदा मुद्दों से उत्पन्न विदेशी मुद्रा घाटे की भरपाई में भी मदद मिलेगी। यह कहना है, आईएचएचए के सेक्रेटरी जनरल, कैप्टन गज सिंह अलसीसर का। वे अलसीसर हवेली में 12वें आईएचएचए एनुअल कन्वेंशन से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

कार्यक्रम में पूरे भारत से लगभग 150 हेरिटेज होटेलियर्स के शामिल होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में पूरे भारत से लगभग 150 हेरिटेज होटेलियर्स के शामिल होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए) की 24वीं एनुअल जनरल मीटिंग और 12वां एनुअल कन्वेंशन इस वर्ष जयपुर स्थित कासल कानोता में 6 से 7 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूरे भारत से लगभग 150 हेरिटेज होटेलियर्स के शामिल होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि पैन इंडिया कुल 206 हेरिटेज होटल्स हैं, जिसमें से राजस्थान में करीब 140 हेरिटेज होटल्स हैं। कैप्टन अलसीसर ने आगे बताया कि पिछले वर्ष हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा देने के लिए की गई आईएचएचए की मांग को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है और इसे अपने बजट में घोषित भी कर दिया गया है। साथ ही, इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

आईएचएचए कमेटी सदस्य, शत्रुंजय सिंह ने कहा कि इस वर्ष के आईएचएचए कन्वेंशन की थीम ‘रोमांटिक हेरिटेज’ है। उन्होंने कहा कि हेरिटेज प्रॉपर्टीज में स्वाभाविक रूप से रोमांस की भावना समाहित होती है, जो उनकी कलिनरी परम्पराओं, म्यूजिक, आर्किटेक्चर और इक्वेस्ट्रियन संस्कृति में प्रतिबिम्बित होती है। यही विशेषताएं ट्रैवलर्स के लिए अद्वितीय गंतव्य बनाती हैं।

कासल कानोता के संरक्षक पृथ्वी सिंह कानोता और प्रताप कानोता ने जानकारी दी कि एनुअल कन्वेंशन के पहले दिन 6 सितंबर (शनिवार) को राजस्थान की उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दीया कुमारी दीप प्रज्वलित कर एग्जीबिशन का उद्घाटन करेंगीं। इस अवसर पर आईएचएचए के प्रेसिडेंट एमिरेट्स, गज सिंह, महासचिव कैप्टन गज सिंह अलसीसर, उपाध्यक्ष स्टीव बोर्जिया सहित राजस्थान सरकार के पर्यटन अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

उद्घाटन सत्र के दौरान संजीव विद्यार्थी द्वारा ‘रिवाइवल ऑफ हेरिटेज आर्किटेक्चर’ विषय पर चर्चा आयोजित होगी। इसके पश्चात, अभिमन्यु सिंह अलसीसर द्वारा राजस्थान के लोक संगीत पर एक डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की जाएगी। इसके अतिरिक्त, वीर विजय सिंह डुंडलोद द्वारा ‘होटल ऑपरेशंस’ पर एक संवाद और सोलर एज टेक्नोलॉजीस द्वारा एक प्रजेंटेशन प्रस्तुत की जाएगी।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री, गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे शिरकत

दिन के दौरान एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक होगी, जिसमें भारत सरकार के पर्यटन मंत्री, गजेंद्र सिंह शेखावत शिरकत करेंगे और सदस्यों को संबोधित करेंगे। इस बैठक में केवल एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य हिस्सा लेंगे। बैठक के बाद जनरल अमर सिंह की लाइब्रेरी और म्यूजियम का भ्रमण भी कराया जाएगा। जिसके बाद, मर्दाना बाग में जनरल अमर सिंह पर एक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की जाएगी।

इसी प्रकार, 7 सितंबर (रविवार) को पहले आईएचएचए की 24वीं एनुअल जनरल मीटिंग का उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। इसके दौरान, आईएचएचए की मीटिंग और चुनाव भी आयोजित किए जाएंगे।

इसी कड़ी में 7 सितंबर (रविवार) को पर्यटन का भविष्य विषय पर एक महत्वपूर्ण पैनल चर्चा होगी। इस सत्र में राजस्थान के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि एम.के जयदेव सिंह कोटा, अविजीत सिंह रोहेट, भाग्यदित्य सिंह देवगढ़ और मोरमुकुट सिंह कानोता अपने विचार साझा करेंगे।

इसके पश्चात, कई विचारोत्तेजक टॉक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें ‘मार्केटिंग ट्रूली इंडिया’ विषय पर संवाद, यदुवीर बेरा द्वारा ‘बेरा जैकेट्स’ पर संवाद, तथा भारत सिंह द्वारा ‘ओल्ड सिटी ऑफ जयपुर’ विषय पर एक रोचक संवाद शामिल हैं। साथ ही, कंवररानीसा विदुषी पाल सिंह कानोता अपनी कलिनरी यात्रा के अनुभव साझा करेंगी। इसके उपरांत, अनिल कुमार द्वारा ‘हेरिटेज लिकर’ पर एक जानकारीपूर्ण सत्र होगा, जिसमें वे भारत की पारंपरिक पेय विरासत पर प्रकाश डालेंगे।

इसके बाद दो अन्य विषयों पर पैनल चर्चा आयोजित होगीं। जिसमें पहले, संयुक्ता सिंह अलसीसर; नीमराना होटल्स से सोनावी कैकर; शान भटनागर और देव्यानी भटनागर ‘रिवाइविंग द डाइंग आर्ट एंड क्राफ्ट’ विषय पर चर्चा करेंगे। इसके बाद, रघुवेंद्र सिंह डुंडलोद, अंगद देव मंडावा, ओलिवर सिंक्लेयर और महिराज सिंह चनौद द्वारा ‘होर्स सफारी एंड रुरल टूरिज्म’ पर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम आईएचएचए के संयुक्त सचिव, पृथ्वी सिंह कानोता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न होगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading