☜ Click Here to Star Rating


सैमसंग ने होटल मैरियट, जयपुर में अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए17 5G लॉन्च किया।

सैमसंग ने होटल मैरियट, जयपुर में अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए17 5G लॉन्च किया। यह फोन अपने सेगमेंट का सबसे स्लिम (7.5 mm) और हल्का (192 ग्राम) डिवाइस है, जिसमें एआई फीचर्स, एडवांस कैमरा सिस्टम और बेहतर ड्यूरैबिलिटी की पेशकश की गई है।

.

सैमसंग इंडिया के डायरेक्टर (एमएक्स बिजनेस) ऋषि कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इस फ्लैगशिप इनोवेशंस को अधिकतम दर्शकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से पेश किया गया है। इसमें गूगल के साथ ‘सर्कल टू सर्च’ और ‘जेमिनी लाइव’ जैसे एआई फीचर्स शामिल हैं। खास बात यह है कि यह पहला गैलेक्सी स्मार्टफोन है जिसमें ऑन-डिवाइस वॉयस मेल फीचर दिया गया है, जिसे भारतीय इंजीनियर्स ने विकसित किया है।

ऋषि कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इस फ्लैगशिप इनोवेशंस को अधिकतम दर्शकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से पेश किया गया है।

ऋषि कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इस फ्लैगशिप इनोवेशंस को अधिकतम दर्शकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से पेश किया गया है।

फोन में ट्रिपल-लेंस कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50एमपी का मुख्य कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) तकनीक के साथ दिया गया है, जो वीडियो और फोटो को ब्लर-फ्री बनाता है। इसके साथ 5एमपी अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो लेंस भी उपलब्ध हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7 इंच फुल HD+ सुपर AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो तेज धूप में भी क्लियर और वाइब्रेंट व्यू देती है। फोन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस और IP54 रेटिंग से सुरक्षा मिलती है। साथ ही, यह फोन अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर 6 जेनरेशन एंड्रॉइड अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट प्रदान करता है।

गैलेक्सी ए17 5G को Exynos 1330 (5nm) प्रोसेसर की ओर से पावर किया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। स्टोरेज को 2टीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड से एक्सपैंड किया जा सकता है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading