![]()
धौलपुर में डीएसटी टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर चंबल बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया।
धौलपुर में डीएसटी टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। डीएसटी टीम प्रभारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने चंबल बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का ड्राइवर मौके से फरार हो गय
एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर अवैध खनन की रोकथाम के लिए डीएसटी टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के अनुसार चंबल बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली थर्मल पावर प्लांट की ओर जा रही थी।
इस सूचना पर टीम प्रभारी प्रेम सिंह के साथ हेड कॉन्स्टेबल मुकेश और लोकेश शर्मा की टीम ने मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस के साथ घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर बजरी लेकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग गया।
पुलिस की टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर वन्य जीव अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मौके से फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments