रोहा ग्रुप के सहयोग से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधियों के तहत थानागाजी खण्ड में 5 हजार 150 नींबू के पौधे लगवाने की मुहिम आगे बढ़ी है। हर घर में दो नीबू पौधे लगवाने का लक्ष्य है। ताकि हर घर की नीबू की जरूरत घर से ही पूर्ति हो सके।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ थानागाजी की पर्यावरण गतिविधि के तहत रोहा ग्रुप, जगदीश प्रसाद झाबरमल टिब्रेवाला परमार्थ कोष के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में साल भर नींबू आने वाले उच्च गुणवत्ता के 5 हजार 150 नींबू के पौधे निःशुल्क वितरित किए गए। इन पौधों को गांवों तक पहुंचाना है। आने वाले 2 वर्ष बाद नीबू की पूर्ति उसी पौधे से हो सकेगी। एक घर में किसी को नींबू खरीदने की आवश्यकता नहीं हो। नींबू का उपयोग शिकंजी, चाय, आचार बनाने इत्यादि में किया जा सकता है।
गांवों में गर्मी के समय लोग नींबू का उपयोग नहीं कर पाते हैं। क्योंकि बाजार में नींबू की कीमत बहुत बढ़ जाती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज परिवर्तन पर विशेष बल दे रहा है। लोगों को पौधे वितरित करने के साथ उसे लगाने की विधि भी बताई गई है। पौधे की जियो टैगिंग भी की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर में 2 पौधे पहुंचाने का लक्ष्य है। अभी तक कोड्याली बावड़ी, गोरक्ष टीला, मौजनाथ बाबा की गौशाला सहित अनेक धार्मिक स्थलों एवं थानागाजी, जोधावास, भाँगडोली, दुहार चौगान, ढिगारिया, नाथूसर, आमाला, हमीरपुर, झिरी, पड़ाक छापली, प्रतापगढ़, हरनेर, भोपाला, आगर, कोलाहेड़ा, बसई जोगियान, नारायणपुर, किशोरी, बामनवास, काला लांका, लाहा का बास, भूड़ियावास सहित अनेक गांवों में नींबू के पौधे वितरित किए हैं।

रोहा ग्रुप के सहयोग से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि द्वारा थानागाजी खण्ड में 5150 नींबू के पौधे निःशुल्क वितरित किए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, थानागाजी की पर्यावरण गतिविधि के द्वारा रोहा ग्रुप, जगदीश प्रसाद झाबरमल टिब्रेवाला परमार्थ कोष के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षभर नींबू आने वाले उच्च गुणवत्ता के 5150 नींबू के पौधे निःशुल्क वितरित किए गए हैं। इन पौधों को गाँवों तक पहुँचाने का संघ का उद्देश्य यह है कि गाँवों में आने वाले 2 वर्ष बाद किसी को नींबू खरीदने की आवश्यकता नहीं हो। नींबू का उपयोग शिकंजी, चाय, आचार बनाने इत्यादि में किया जा सकता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभप्रद है। गाँवों में गर्मी के समय लोग नींबू का उपयोग नहीं कर पाते क्योंकि बाजार में नींबू की कीमत बहुत बढ़ जाती है इसलिए सबके घर नींबू के पौधे पहुँच जाएं इसी सोच के साथ संघ ने यह अभियान शुरू किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज परिवर्तन पर विशेष बल दे रहा है। इसी कड़ी में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है और लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संघ की सोच यह है कि समाज का मन वृक्षारोपण अभियान के लिए स्वतः बने और सब लोग अपनी जिम्मेदारी निभायें। लोगों को पौधे वितरित करने के साथ उसे लगाने की विधि भी बताई जा रही है तथा साथ ही पौधे की जियो टैगिंग भी की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर में 2 पौधे पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि सबके घरों में नींबू पहुँच सकें। पौधे में गोबर की खाद के साथ चारों तरफ़ जाल लगाने के लिए भी कहा गया है ताकि पौधा सुरक्षित रह सके। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हमेशा ही समाज के लिए उपयोगी कार्य में सबको साथ लेकर आगे बढ़ता है ताकि सभी लोग आपस में एकजुट होकर आगे बढ़ सकें। अभी तक संघ के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने कोड्याली बावड़ी, गोरक्ष टीला, मौजनाथ बाबा की गौशाला सहित अनेक धार्मिक स्थलों एवं थानागाजी, जोधावास, भाँगडोली, दुहार चौगान, ढिगारिया, नाथूसर, आमाला, हमीरपुर, झिरी, पड़ाक छापली, प्रतापगढ़, हरनेर, भोपाला, आगर, कोलाहेड़ा, बसई जोगियान, नारायणपुर, किशोरी, बामनवास, काला लांका, लाहा का बास, भूड़ियावास सहित अनेक गाँवों में नींबू के पौधे वितरित किए हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments