![]()
पाली के रोहट क्षेत्र के केरला-रूपावास रोड पर नदी की रपट पर बरसाती पानी में फंसा ट्रेक्टर और उस पर सवार ड्राइवर जिन्हें रेस्क्यू कर निकाला।
पाली में बांडी नदी की रपट पर एक ड्राइवर ने ट्रेक्टर ट्रॉली उतार दी। बीच रपट पर जाते ही ट्रेक्टर फंस गया। ऐसे में ड्राइवर की जान पर बन आई। ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो तुरंत जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर ड्राइवर को निकाला और बाद में ट्
SDM पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि पाली के केरला से रूपावास जाने वाले रोड पर बांडी नदी की रपट पर पानी बह रहा था। इस दौरान एक ट्रेक्टर ट्रॉली लेकर ड्राइवर रपट से नदी पार करने की कोशिश करने लगा लेकिन बीच रास्ते पानी का बहाव तेज होने और पानी गहरा होने के कारण ट्रेक्टर ट्रॉली फंस गई। ऐसे में ड्राइवर की जान पर बन आई। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और JCB की सहायता से रेस्क्यू कर ड्राइवर को फिर ट्रेक्टर ट्रॉली को बाहर निकाला। तब जाकर ड्राइवर की जान में जान आई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments