नौक्षम चौधरी के बयान के बाद नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिया SDM को ज्ञापन।
डीग जिले की कामां विधायक द्वारा नगर प्रधान को हटाने वाले बयान के बाद कांग्रेस में रोष का माहौल है। आज नगर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने SDM को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी ने जानबूझकर कामां, पहाड़ी, कुम्हेर, उच्चैन
विधायक नौक्षम चौधरी के बयान से कोंग्रेस में रोष
कांग्रेस कार्यकर्ता राम निवास ने बताया कि हाल में कामां विधायक नौक्षम चौधरी ने अपने ही मंत्री पर निशाना साधते हुए नगर प्रधान को हटाने की बात कही थी। इस बयान के बाद डीग जिले की कांग्रेस में काफी रोष है। सत्ता का दुरुपयोग कर विधायक नौक्षम चौधरी नगर प्रधान को हटाना चाहती हैं। इसलिए आज नगर विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर SDM को ज्ञापन सौंपा है।
जानबूझकर कांग्रेस प्रधानों को हटाने का आरोप
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा राजस्थान में संविधान ताक पर रखकर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यह किसी से नहीं छुपा है। इस समय बीजेपी लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए लोगों को विचारधारा के आधार पर उन्हें उनके पद से हटाने का काम किया जा रहा है।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नौक्षम चौधरी पर राजनीतिक द्वेष के चलते प्रधानों को हटाने का आरोप।
राजनीतिक द्वेष के तहत हटाए कांग्रेस के प्रधान
उच्चैन प्रधान हिमांशु अवाना, कामां प्रधान शहनाज खान, पहाड़ी प्रधान साजिद खान कुम्हेर प्रधान रश्मि फौजदार इन सभी प्रधान को राजनैतिक द्वेष रखते हुए हटाया गया है। कामां विधायक द्बारा दिए गए बयानों से पता लगता है कि उन्होंने जानबूझकर कामां पहाड़ी प्रधानों को हटाया है। नगर प्रधान साफ़ छवि का है। इसलिए कामां विधायक द्वारा उनके खिलाफ गलत बयान दिया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments