घटनास्थल से 5 किमी दूर पीपली गांव के पास नदी किनारे मिला महिला का शव।
जिले में बुधवार को हुए एक हादसे में बनास नदी में बही आशा सहयोगिनी का शव 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह पीपली गांव के पास बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार, मृतका निर्मला कंवर(55) राज्यावास आंगनबाड़ी केंद्र पर आशा सहयोगिनी के पद पर कार्यरत थी। वह मंगलवार को मोही पीएचसी पर आयोजित बैठक में शामिल होने आई थीं और बुधवार को सर्वे रिपोर्ट जमा करवाने के बाद राज्यावास निवासी अपने पति विजय सिंह रावल के साथ वापस लौट रही थीं।
दोनों बुधवार सुबह साढ़े दस बजे मोही से राज्यावास लौट रहे थे। इस दौरान मोही में बनास नदी पुलिया पर पानी बह रहा था। विजय सिंह ने बाइक से पुलिया पार करने का प्रयास किया, लेकिन गड्ढे में फंसने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में विजय सिंह सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि उनकी पत्नी निर्मला कंवर पानी के तेज बहाव में बह गई।

पीपली गांव में बनास नदी के किनारे झाड़ियों में मिला महिला का शव।
घटना की सूचना पर एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन बुधवार देर शाम तक महिला का कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह फिर से महिला की तलाश शुरू की गई, इसके बाद करीब 11.30 बजे पीपली गांव के पास नदी किनारे झाड़ियों में महिला का शव मिला।
रेस्क्यू के दौरान कांकरोली थाना इंचार्ज हंसाराम, हेड कॉन्स्टेबल उमा, कॉन्स्टेबल यशवंत राम व अन्य जाब्ता मौके पर मौजूद रहा।

शव लेकर नदी पार करते एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम।

बनास नदी में तेज बहाव के कारण गोताखोरों का आगे जाना जोखिम से भरा था, इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने नाव का सहारा लिया।
आंगनबाड़ी सहयोगिनी थी मृतका पुलिस ने बताया कि मृतका निर्मला कंवर राज्यावास आंगनबाड़ी केंद्र पर आशा सहयोगिनी के पद पर कार्यरत थी। वह मंगलवार को मोही पीएचसी पर आयोजित बैठक में शामिल होने आई थीं और बुधवार को सर्वे रिपोर्ट जमा करवाने के बाद पति के साथ वापस लौट रही थीं। लेकिन पुलिया पार करते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया।
दो दिनों पूर्व हुई बारिश के बाद नंदसमंद बांध में पानी की आवक ज्यादा होने से नंदसमंद बांध के 4 गेट 3 फीट के गेज पर खोले गए, इसके बाद बनास नदी में पानी का बहाव तेज हो गया। रेस्क्यू के दौरान भी पानी के बहाव के कारण मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments