☜ Click Here to Star Rating


सिलीसेढ़ बांध करीब 2 इंच ऊपर चल रही ।

अलवर में शनिवार शाम को जोरदार बारिश के बाद रविवार सुबह से भी घने बादल छाए हुए है। एक दिन पहले हुई अच्छी बारिश के बाद से ही लगातार सिलीसेढ़ बांध भी करीब 2 इंच ओवरफ्लो चल रहा है। जाते हुए मानसुन की अच्छी बारिश से अब टूरिस्ट भी खुश है। शनिवार शाम से ही र

.

शनिवार को हुई बारिश से शहर की सड़कें लबालब रही।बस स्टैंड के बाहर मुख्य रोड पर 3 फीट तक पानी भर गया था। एक युवक तो रोड पर भरे पानी में तैराकी करने लगा। पानी में आस-पास दुकानों के आगे खड़े वाहन डूब गए थे। पुरानी कॉलोनियों में भारी भर गया था। रविवार सुबह से ही जिले भर में बादल छाए हुए है और गर्मी से राहत है ।

रूपारेल नदी से जयसमंद पानी की आवक

रूपारेल नदी से जयसमंद पानी की आवक

वहीं दो दिनों से हो रही बारिश के बाद सिलीसेढ़ बांध कल से ही ओवरफ्लो चल रहा है, जिससे पर्यटकों में खुशी की लहर है। हालांकि, इस मानसून सीजन में अलवर में ज्यादा बरसात नहीं हुई , जिसके कारण बांधों में पानी की आवक सामान्य से कम है।

पिछले साल की तरह इस बार रूपारेल नदी में शुरू में ज्यादा पान नही आया था। अब शनिवार कि बारिश के बाद रूपारेल नदी में अच्छे पानी कि आवक है। जिससे जयसमंद बांध में पानी की आवक हुई बढ़ी है। पिछले साल सिलीसेढ़ बांध की ऊपरा जल्दी चल गई थी, बांध से तेजी से पानी निकला था, जो जयसमंद बांध तक पहुंचा था। अब सिलीसेढ़ की ऊपरा चलने से जयसमंद बांध में भी पानी पहुंचेगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading