होटल गणगौर में बुधवार को राइजिंग राजस्थान टूरिज्म सेक्टर एमओयू एक्सेलरेटिंग ग्राउंड ब्रेकिंग निवेशक संवाद का आयोजन हुआ।
राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) के होटल गणगौर में बुधवार को राइजिंग राजस्थान टूरिज्म सेक्टर एमओयू एक्सेलरेटिंग ग्राउंड ब्रेकिंग निवेशक संवाद का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव, पर्यटन आयुक्त
राज्य सरकार के राइजिंग राजस्थान पार्टनरशिप कॉन्क्लेव (11-12 दिसंबर, 2025) की तैयारियों के तहत यह संवाद आयोजित हुआ। इसमें पर्यटन क्षेत्र में हुए MoU के क्रियान्वयन से जुड़ी बाधाओं जैसे भूमि आवंटन, रूपांतरण, भवन योजना अनुमोदन आदि पर गहन चर्चा हुई।

इसमें पर्यटन क्षेत्र में हुए MoU के क्रियान्वयन से जुड़ी बाधाओं जैसे भूमि आवंटन, रूपांतरण, भवन योजना अनुमोदन आदि पर गहन चर्चा हुई।
प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने पर्यटन क्षेत्र को केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि राजस्थान के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की धुरी माना है। उन्होंने कहा कि निवेशकों के एमओयू की नियमित मासिक समीक्षा मुख्यमंत्री स्तर पर और पाक्षिक समीक्षा मुख्य सचिव स्तर पर की जा रही है। इसके अलावा पर्यटन विभाग में एक विशेष ‘एमओयू फैसिलिटेशन सेल’ भी बनाया गया है।

प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने पर्यटन क्षेत्र को केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि राजस्थान के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की धुरी माना है।
यादव ने कहा कि अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्यों की निगरानी के लिए जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भूमि रूपांतरण संबंधी विषयों पर RTUP-2024 अधिसूचना एवं भूमि नीति सार्वजनिक करने की आवश्यकता बताई गई।
अब तक 1.37 लाख करोड़ निवेश प्रस्तावित
पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ ने जानकारी दी कि अब तक राज्य में पर्यटन क्षेत्र में 1600 से अधिक MoU किए गए हैं, जिनमें 1.37 लाख करोड़ का निवेश और लगभग 1.90 लाख रोजगार संभावित हैं। इनमें से 29 परियोजनाएं शुरू हो चुकी हैं और 213 में ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुका है।

पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ ने जानकारी दी कि अब तक राज्य में पर्यटन क्षेत्र में 1600 से अधिक MoU किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस संवाद सत्र में दिल्ली से टूरिज्म फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया, ताकि होटल निर्माण में ऋण संबंधी जरूरतों को भी समझा जा सके।
पर्यटन से डेस्टिनेशन वेडिंग और फिल्म शूटिंग तक
अतिरिक्त निदेशक पर्यटन पवन कुमार जैन ने बताया कि सरकार जल्द ही राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति और नई समग्र पर्यटन नीति लागू करने जा रही है। इससे राजस्थान को वैश्विक फिल्म शूटिंग हब बनाने और अनुभव आधारित पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य में डेस्टिनेशन वेडिंग्स, अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स और फिल्म शूटिंग की संख्या बढ़ी है, जिससे यह क्षेत्र निवेशकों के लिए अत्यंत आकर्षक बन गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments