![]()
टोंक शहर में आज 6 घंटे बिजली बंद रहेगी।
टोंक में बिजली उपकरणों की मरम्मत कार्य के चलते गुरुवार को शहर की करीब 12 कॉलोनियों की बिजली सप्लाई 6 घंटे बंद रहेगी। सिटी एईएन नवनीत गुर्जर ने बताया कि सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक यह बिजली कटौती होगी।
गुर्जर ने बताया कि शहर के हाउसिंग बोर्ड, सुभाष बाजार, गांधीपार्क, रावन की डूंगरी, जाटा पाड़ा, सरोवर कॉलोनी, बमोर गेट, बटवालान, पुलिस लाइन, छीपों का मोहल्ला, जोशियों का मोहल्ला, खोजा बावड़ी, छावनी, कामधेनु सर्किल, मराठा कॉलोनी आदि क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी।
उधर एक साथ 6 घंटे बिजली कटौती से लोगों के बिजली से संबंधित कार्य बाधित होंगे। इसके चलते लोगों की दिनचर्या काफी पर प्रभावित रहेगी। सबसे ज्यादा लोगों की पेयजल को लेकर समस्याएं आएगी। लोगों ने तो यह भी मांग की है कि एक साथ छह-छह घंटे बिजली नहीं करनी चाहिए। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है।
शहरी क्षेत्र में ही 6 घंटे बिजली कटौती करना न्याय संगत नहीं है। इससे लोगों का सारा शेड्यूल खराब हो जाता है। लोगों का कहना है कि बिजली निगम आए दिन इस तरह से बिजली कटौती कर लोगों को प्रेषण करता रहता है, जबकि बिजली के बिल में कोई रियायत नहीं होती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments