☜ Click Here to Star Rating



सवाई माधोपुर में सूर्योदय के समय आसमान में छाई हल्की धुंध।

सवाई माधोपुर में शरद पूर्णिमा के आते ही सुबह और देर शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है। गुरुवार सुबह शहर में हल्की धुंध और ठंडी हवा के साथ दिन की शुरुआत हुई। हालांकि इस दौरान धूप भी अच्छी लिखी। वहीं आसमान साफ रहा।

.

मौसम विभाग के अनुसार, सवाई माधोपुर में फिलहाल आसमान साफ़ रहेगा और दिनभर धूप बनी रहेगी। यहां बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। हल्की हवाओं के चलते मौसम सुहावना बना रहेगा।

आगामी समय में सर्दी बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि अभी किसी तरह की बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में आने वाले दिनों में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले सप्ताह हुई हल्की बरसात के बाद वातावरण में नमी बनी हुई है, जिसके कारण सुबह और देर शाम ठंडक बढ़ने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब मौसम में धीरे-धीरे ठंड का असर महसूस होने लगा है और बच्चों व बुजुर्गों ने हल्के ऊनी कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।

पर्यटन की दृष्टि से भी यह मौसम रणथंभौर आने वाले पर्यटकों के लिए बेहद अनुकूल है। दिन में खिली धूप और शाम की ठंडी हवाएं जंगल सफारी के अनुभव को और भी आनंददायक बना रही हैं।मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले एक सप्ताह में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभव है। इसके साथ ही अक्टूबर के मध्य तक सवाई माधोपुर में शीत ऋतु की दस्तक महसूस होने लगेगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading